CHSE Odisha 12th Result 2023, Odisha Board 12th Result 2023 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 31 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।
CHSE Odisha 12th Result 2023
CHSE Odisha 12th Result 2023 Date: कब हुई 12वीं परीक्षा
ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 5 अप्रैल तक राज्य भर के 1,145 केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे कल जारी कर होंगे। ध्यान रहे कि 12वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
Odisha Board 12th Result 2023: किस स्ट्रीम में कितने स्टूडेंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 3.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें आर्ट्स स्ट्रीम में 2,19,110, साइंस स्ट्रीम में 91,379 और कॉमर्स में 23,148 स्टू़डेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स के नतीजे कल जारी कर दिए जाएंगे। जिसे स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं।
How to download Odisha Board Class 12th Result 2023
- ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी।
