Odisha +2 Arts Results 2023: Council of Higher Secondary Education, CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 की घोषणा आज यानी 8 जून को कर दी जाएगी। ओडिशा बोर्ड के नतीजों को केवल orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर जारी किया जाएगा, CHSE Odisha Plus Two exam में करीब साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 10 अप्रैल, 2023 को शुरू किया गया था। जो छात्र कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकेंगे।
सीएचएसई ओडिशा 12वीं का रिजल्ट
ओडिशा बोर्ड रिजल्ट टाइम
ओडिशा बोर्ड के नतीजे शाम 4 बजे के बाद घोषित किए जाएंगे। छात्र रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे। डायरेक्ट लिंक अभी एक्टिव नहीं है, जल्दी ही कर दी जाएगी। सबसे तेज नतीजे देखने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।
CHSE Result 2023 for Class 12 Arts: ऑनलाइन स्कोर कैसे देखें?
- आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
- अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें
- सीएचएसई ओडिशा के परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
ओडिशा बोर्ड परीक्षा 2023
इस साल CHSE Odisha Class 12 exam 1 मार्च को कॉमर्स स्ट्रीम के लिए और 2 मार्च को आर्ट्स स्ट्रीम के लिए शुरू हुई थी। कक्षा 12वीं की विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा 4 अप्रैल को संपन्न हुई जबकि कला की परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को संपन्न हुई।
जानें पिछले पांच साल का आर्टस रिजल्ट
- 2022: 94.12
- 2021: 95.15
- 2020: 70.21
- 2019: 72.33
- 2018: 76.98
