Summer Workshops in Delhi Schools: देश की राजधानी दिल्ली समेत बाकी कई राज्यों में इस समय गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacations) चल रही हैं। गर्मियों की छुट्टियां में जहां बच्चे कहीं न कहीं घूमने जा रहे हैं, वहीं दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने गर्मियों की छुट्टियों को स्पेशल बनाने के लिए इस बार समर वर्कशॉप (Summer Workshops) चला रही है। समर वर्कशॉप को 'मस्ती की पाठशाला' नाम दिया गया है, जिसमें 150 तरह की एक्टिविटी में बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इन एक्टिविटी में शामिल है- लोकगीत, थिएटर, मधुबनी पेंटिंग, गढ़वाली/कुमाऊंनी नृत्य संगीत, योग, संस्कृत भाषा, भांगड़ा, डिबेट, ड्रामा आदि शामिल हैं। समर वर्कशॉप दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों और एकेडमिक संस्थानों में चलाए जा रहे हैं। बच्चे इस दौरान पढ़ाई के साथ-साथ कई अलग तरह की एक्टिविटी में हिस्सा ले रहे हैं।
Summer Workshops in Delhi Schools: दिल्ली में समर वर्कशॉप में बच्चे फ्री में सीख रहे गिद्दा-भांगड़ा।
