Chief Minister Balika Incentive Scheme 2026, Bihar Mukhyamantri Balika Intermediate Pass Yojana: बिहार सरकार राज्य की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं (Chief Minister Balika Incentive Scheme 2026) चलाती है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट पास योजना है। इस योजना के तहत बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की (Chief Minister Balika Incentive Scheme) जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना व बालिकाओं की उच्च शिक्षा में सहभागिता बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
Chief Minister Balika Incentive Scheme 2026: यहां जानें बिहार मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट पास योजना
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट उत्तीर्ण योजना के तहत 12वीं में पास होने वाली छात्राओं को एकमुश्त 25000 रुपये की सहायता दी जाएगी। यह ऐलान बिहार सरकार की ओर से किया गया है। यहां आवेदन के लिए 25 मई को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। हालाकि इसके लिए कुछ मुख्य योग्यताएं निर्धारित हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज जारी होगा बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, biharcetbed-brabu.in पर करें चेक
Chief Minister Balika Incentive Scheme 2026
- छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- छात्रा अविवाहित होनी चाहिए।
Chief Minister Balika Incentive Scheme 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2) लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Registration Apply पर जाएं।
- अब संबंधित दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Chief Minister Balika Incentive Scheme 2026 Documents: ये दस्तावेज जरूरी
- बैंक खाता, पासबुक
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट पास योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
