CGBSE Board Exam Datesheet 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल हुआ जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

CGBSE Board Exam Datesheet 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (थ्योरी) का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं मार्च से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

CGBSE Board Exam Datesheet 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा 2027 में आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

CGBSE Board Exam Datesheet 2027

CGBSE Board Exam Datesheet 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

बोर्ड परीक्षा (Chhattisgarh Board Exam Datesheet 2027) की डेटशीट सामने आने के बाद अब छात्रों को अपनी पढ़ाई की रणनीति को ठोस रूप देने में काफी मदद मिलेगी। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह से किया जाएगा। परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र स्टोरी में नीचे दिए गए परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

End of Feed