Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024: वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें सबसे आसान तरीका

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Check Here: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट जारी होगा। छात्र बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिना इंटरनेट के छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट चेक करने का सबसे सटीक तरीका यहां देख सकते हैं।

CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 without Internet: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी 9 मई 2025 को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र अब अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। मार्कशीट चेक करने के लिए छात्रों को Chhattisgarh Board की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

CG Board 10th 12th Result (1)

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल कुल 6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में 342511 छात्र और 12वीं में 254906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट के क्रैश होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे बताए आसान तरीके को अपना सकते हैं।

End of Feed