खुली ChatGPT से नकल की पोल, कॉपी में मिला 'वीडियो देखने के लिए लिंक, कॉलेज के रिजल्ट पर लगी रोक

ChatGPT cheating Exposed: मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध एक निजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान कथित रूप से ChatGPT की मदद से सामूहिक नकल करने का मामला सामने आया है।

ChatGPT cheating Exposed: मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध एक निजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान कथित रूप से ChatGPT की मदद से सामूहिक नकल करने का मामला सामने आया है। इस खुलासे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेज के सभी परीक्षा परिणामों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ChatGPT cheating Exposed

खुली ChatGPT से नकल की पोल

जानकारी के अनुसार, मई में विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध 17 महाविद्यालयों में दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। केंद्रीय मूल्यांकन व्यवस्था के तहत सभी उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए सागर विश्वविद्यालय भेजी गई। मूल्यांकन के दौरान अर्थशास्त्र विषय की एक उत्तर पुस्तिका में परीक्षक की नजर एक असामान्य पंक्ति पर पड़ी, जिसमें लिखा था कि पूरे उत्तर का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। इस टिप्पणी ने परीक्षक को चौंका दिया और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक को दी।

End of Feed