Chandrayaan 3 Live Streaming link: कहां से देखें चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 23, 2023, 01:34 PM IST

Chandrayaan 3 Live Streaming link: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट देखें सकेंगे छात्र। चंद्रयान 3 की लैंडिंग आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होनी है।

Chandrayaan 3 Live Streaming link: चंद्रयान 3 की लैंडिंग आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होनी है। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट भी देखा जा सकता है। भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन 'चंद्रयान-3' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा तो उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्र भी इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे। सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के ज्ञानवर्धन, उनकी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को 23 अगस्त की शाम को एक घंटा खोलने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Chandrayaan 3 Live Streaming link

चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग (image - canva)

यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण

कहां से देखें चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिग? सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।

End of Feed