CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2023: जारी हो गया छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, results.cg.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 12:01 PM IST

CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2023 Declared Direct Link on www.cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट gbse.nic.in, results.cg.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। तथा नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
  • बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर ही है।
  • एक बार फिर 10वीं कक्षा की लड़कियों ने परचम लहराया है।

CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2023 Declared Direct Link on www.cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 10 मई को ठीक 12 बजे अपने निर्धारित समय पर जारी कर (CGBSE 10th Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर (Chhattisgarh Board 10th Result) सकते हैं। इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 3 लाख 37 हजार 293 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि अब सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।

CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2023

CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2023: यहां चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बता दें पिछली बार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी कर दिया गया था। वहीं इस बार परीक्षा की जल्दी समाप्ति व समय से मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद रिजल्ट जल्दी जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed