जब टॉपर छात्रा को पुलिस ने दिया तोहफा, जेल में बंद पिता से मिलकर छलक पड़े आंसू

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2023, 05:00 PM IST

CGBSE 10th Result 2023: छत्तीसगढ़ में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मेधावियों की सूची में सातवें स्थान पर आने वाली छात्रा से जब पुलिस अधीक्षक मिलने पहुंचे तब उसने अधिकारी से तीन वर्ष से जेल में बंद अपने पिता से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद जो हुआ वह जान कर आपकी आंखें भी जरूर नम हो जाएंगी।

CGBSE Class 10th Result 2023: छत्तीसगढ़ के माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस महीने की 10 तारीख को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। सभी छात्रों की तरह दुर्ग के पोलसाय पारा की निवासी सानिया मरकाम को परीक्षा परिणाम का इंतजार था। जब सोनिया को जानकारी मिली कि वह 97.33 प्रतिशत के साथ वह मेधावियों की सूची में सातवें स्थान पर है तब उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने सानिया को गले लगाकर आशीर्वाद दिया, लेकिन दोनों इस बात को लेकर दुखी थे कि इस गर्व के क्षण को वह अपने पिता से साझा नहीं कर सकते थे, क्योंकि वह जेल में बंद हैं।

CG Board 10th Result 2023

CG Board 10th Result 2023

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया, ‘सानिया के पिता और भाई एक किशोर की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।' पल्लव ने बताया, ‘बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने के बाद जब मैं सानिया को बधाई देने उनके घर गया तब उसने मुझे बताया कि उसके पिता और भाई जेल में हैं और उसने पिछले तीन साल से अपने पिता को नहीं देखा है। सानिया ने मुझसे कहा कि वह अपने पिता से मिलना चाहती हैं।' उन्होंने बताया, 'मैंने तत्काल जेल प्रशासन से संपर्क किया और बृहस्पतिवार को जेल में सानिया और उसके पिता की मुलाकात कराई।'

End of Feed