CG TET Answer Key 2022 released at vyapam.cgstate.gov.in, CG TET Answer Key 2022: सीजी टीईटी आंसर की 2022 का इंतजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीजी टीईटी (CG TET) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर आंसर की चेक कर सकते है।
सीजी टीईटी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4:45 बजे तक हुई थी। अब इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह 12 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजे तक दिए गए प्रारूप में स्वयं उपस्थित होकर या डाक द्वारा या फिर व्यापम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
अब प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा और निर्देशानुसार दावा आपत्ति दर्ज करानी होगी। तय समय के बाद दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CG TET Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें सीजी टीईटी आंसर की
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Model Answer' के टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Model Answer of Teacher Eligibility Test (TET22) - 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर पेपर I या पेपर II के आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सीजी टीईटी आंसर की 2022 का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। सीजी टीईटी में सफल अभ्यर्थी राज्य में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इस साल सीजी टीईटी पेपर I के लिए 4,16,927 और पेपर II के लिए 3,64,038 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
