CG TET Admit Card 2026 Download: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने CG TET Hall Ticket 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हैं, वे CG VYAPAM की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से इन प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में डायरेक्ट लिंक और एडमिट कार्ड जारी होने का आधिकारिक नोटिस भी दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड
कब है परीक्षा, CG TET Exam 2026
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 1 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। ये परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5.45 बजे तक चलेगी।
वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होंगे, वे इन स्टेप्स से CG TET Admit Card 2026 Download कर सकेंगे
CG TET Admit Card 2026 Step to Download
- CG VYAPAM की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Admit Card पर क्लिक करें
- CG TET Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
- 'राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) के प्रवेश पत्र' पर क्लिक करें
- क्रेडिंशियल भरें, और CG TET Admit Card 2026 Download करें
परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले होगा पहुंचना
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले हर उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। एडमिट कार्ड पर बताए गए समय के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के संबंध में कोई दिक्कत होती है, तो वे सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच टेलीफोन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक संबंधित डिटेल्स के लिए उम्मीदवार CG VYAPAM की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
