CG PET Result 2024: घोषित हुए छत्तीसगढ़ होम गार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट, सीधे इस लिंक से करें चेक

CG PET Result 2024 Pdf Download: छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने इस वर्ष सितंबर और अक्टूबर में आयोजित होम गार्ड फिजिकल टेस्ट 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट्स को firenoc.cg.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

CG PET Result 2024 Released: Chhattisgarh Home Guard Recruitment से जुड़ी बड़ी खबर आई है। छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने होम गार्ड फिजिकल टेस्ट 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट्स को firenoc.cg.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें, विभाग ने इस वर्ष सितंबर और अक्टूबर में इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था।

CG PET Result 2024 Declared

सीजी पीईटी परिणाम 2024 घोषित

बता दें, छत्तीसगढ़ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने नगर सैनिकों की भर्ती हेतु 2215 पदों पर भर्ती निकाली थी। सितंबर-अक्टूबर 2024 में होम गार्ड फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसके बाद इन रिजल्ट्स को जारी किया गया। आप जानते होंगे फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (Home Guard PET) क्वालीफाइंग टेस्ट है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को अब नगर सैनिक भर्ती के लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

End of Feed