CG Board Date Sheet 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड की डेट शीट हुई जारी, हाईस्कूल की 21 व इंटरमीडिएट की 20 फरवरी से शुरू होगी परीक्षाएं

CG Board Date Sheet 2026 Pdf Download: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के जो छात्र 2026 में बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे यहां से पूरा शेड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी जबकि 12वीं की 20 फरवरी से आयोजित करेगा।

CG Board Date Sheet 2026 Pdf Download:छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE), रायपुर ने 2026 के लिए क्लास 10 और 12 की डेट शीट जारी कर दी है। CG Board Class 10 Time Table के अनुसार, कक्षा 10वीं हाईस्कूल की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं जबकि 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो यहां से पूरा शेड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Board Date Sheet OUT

CGBSE क्लास 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक होंगी, जबकि क्लास 12 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच होंगी।

End of Feed