चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) लेवल 3 परीक्षा के अगस्त सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार CFA इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को रिजल्ट उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा जाएगा। अगस्त सेशन की CFA लेवल 3 परीक्षा में कुल 13,940 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 6,522 उम्मीदवार परीक्षा पास करने में सफल रहे। इस तरह परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 47% रहा, जबकि 7,418 उम्मीदवार सफल नहीं हो सके।
CFA लेवल 3 अगस्त सेशन का रिजल्ट जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
इससे पहले फरवरी सेशन में लेवल 3 परीक्षा देने वाले 11,269 उम्मीदवारों में से 50% ने सफलता हासिल की थी। यानी अगस्त सेशन का पास प्रतिशत फरवरी के मुकाबले 3 प्रतिशत अंक कम रहा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP NEET PG काउंसलिंग के लिए आज 21 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें फीस और जरूरी तारीखें
CFA इंस्टीट्यूट के अनुसार, रिजल्ट में उम्मीदवार को पास या फेल होने की जानकारी के साथ अलग-अलग विषयों में प्रदर्शन और ओवरऑल स्केल स्कोर भी दिया जाता है।
CFA Level 3 Result 2026 ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाएं।
2. वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक खोलें।
3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें और इसे सेव कर लें।
CFA परीक्षा के अन्य लेवल का पास प्रतिशत
अगस्त 2026 के परीक्षा चक्र में CFA लेवल 1 का पास प्रतिशत 43% रहा। वहीं, लेवल 2 में 45% उम्मीदवार पास हुए। लेवल 3 में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत 47% दर्ज किया गया।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी और आगे की प्रक्रिया के लिए CFA इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
