CET Graduation Level Exam Date 2026: सीईटी ग्रेजएशन लेवल की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत 'कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रेजुएशन लेवल- 2026' के लिए 38 जिलों की परीक्षा केंद्र सूची और ऑनलाइन आवेदन वापस लेने (withdrawal) से जुड़ा अंतिम नोटिस आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस बीच अभ्यर्थी लगातार सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट को लेकर भी सर्च कर रहे हैं। यहां आप जान सकते हैं।
CET Graduation Level Exam Date 2026: यहां देखें सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट
CET Graduation Level Exam Date 2026: सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट
बता दें सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को निर्धारित है। एग्जाम राज्य के 38 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 4 से 5 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
CET Graduation Level Exam Centre List: Check Here
RSSB Rajasthan CET Graduation Level 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan CET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क पीईटी का एडमिट कार्ड जारी
27 से 29 नवंबर तक कर सकते हैं विदड्रॉ
ध्यान रहे जो उम्मीदवार किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं वह 27 नवंबर से 209 नवंबर 2026 के बीच अपना आवेदन फॉर्म वापस ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को राजस्थान SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाना होगा। यहां रिक्रूटमेंट पोर्टल खोलना चाहिए, 'माई रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाएं और CET (ग्रेजुएशन लेवल)-2026 के सामने दिए गए 'विड्रॉ' (Withdraw) बटन पर क्लिक करना चाहिए।
