CBSE का बड़ा फैसला! स्कूलों में अब शौचालय को छोड़कर हर जगह होगा कैमरा, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अनिवार्य

CBSE ने अपने कानून में संशोधन करते हुए बड़ा फैसला लिया है। सीबीएसई ने सभी स्कूलों ने में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है।

CBSE ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई के आदेश के अनुसार शौचालय छोड़कर बाकी सभी जगह कैमरा होना चाहिए। कैमरे में विजुअल के साथ-साथ ऑडियो भी अनिवार्य होना चाहिए।

cbse school cctv

सीबीएसई ने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा किया अनिवार्य (फोटो- Socio Pulse AI)

सीबीएसई ने कानून में किया संशोधन

सीबीएसई ने उप-कानून में संशोधन करते हुए स्कूलों में सुरक्षा के संबंध में वास्तविक समय की ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग के साथ स्कूल के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं, लॉबी, गलियारे, सीढ़ियों, सभी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कैंटीन क्षेत्र, स्टोर रूम, खेल के मैदान और अन्य सामान्य क्षेत्रों में ऑडियो-विजुअल सुविधा के साथ उच्च रिज़ॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है।

End of Feed