CBSE Revaluation 2026: सीबीएसई रिवैल्युएशन पोर्टल में गड़बड़ी, हर चौथे छात्र ने मांग ली अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी

CBSE Revaluation 2026: सीबीएसई ने रिवैल्यूएशन प्रक्रिया की गड़बड़ियों के आरोपों के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बताया कि इस साल 4 लाख से अधिक छात्रों ने आंसर शीट की स्कैन कॉपियों के लिए आवेदन किया है।

CBSE Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की नई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को लेकर लगातार जारी विवाद के बीच बोर्ड ने एक बड़ा डेटा साझा किया है। सीबीएसई के अनुसार, 26 मई शाम 6 बजे तक आंसर शीट की स्कैन की हुई कॉपी पाने के लिए बोर्ड को 4 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। बता दें कि यह इतिहास में पहली बार है कि CBSE में 4 लाख छात्रों ने मांगी 11.31 लाख से अधिक कॉपियां। ये पिछले साल से 4 गुना ज्यादा है। यह आंकड़े ऐसे समय में सामने आए हैं जब छात्र और एक्सपर्ट बोर्ड की नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

cbse

cbse

लाखों उत्तर पुस्तिकाओं की मांग

सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के नतीजों से असंतुष्ट छात्रों ने कुल 4,04,319 आवेदन दर्ज किए हैं। इन आवेदनों के जरिए छात्रों ने अलग-अलग विषयों की कुल 11,31,961 आंसर शीट की मांग की है। यह संख्या दर्शाती है कि इस साल परिणाम के बाद कॉपियों की दोबारा जांच कराने की मांग कितने बड़े पैमाने पर हो रही है।

End of Feed