12वीं के बाद सबसे अधिक कमाई वाले 7 डिप्लोमा कोर्स, इन्हें कर लिया तो लाखों की सैलरी पक्की

कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के सामने करियर को लेकर दो मुख्य रास्ते होते हैं। एक होता है कॉलेज डिग्री और दूसरा होता है प्रोफेशनल कोर्स कर करियर की शुरू। अगर आप भी जल्द से जल्द एक अच्छी नौकरी और शानदार सैलरी पैकेज की तलाश में हैं, तो प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। मार्केट में आज सैकड़ों डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं, जिसके कारण सही कोर्स का चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए हम आपको कक्षा 12वीं के बाद किए जाने वाले ऐसे 7 हाई-इनकम डिप्लोमा कोर्स की जानकारी देने वाले हैं, जिनकी मार्केट में भारी डिमांड है। इन कोर्स को पूरा करने के बाद आप सालाना 3 लाख से लेकर 12 लाख रुपये तक का शानदार सैलरी पैकेज हासिल कर सकते हैं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated May 27 2026, 12:03 IST
डिजिटल मार्केटिंग​Image Credit : Canva01 / 07

डिजिटल मार्केटिंग​

​डिजिटल मार्केटिंग इस समय सबसे प्रसिद्ध कोर्स बना हुआ है। अधिकांश लोग हाई सैलरी का सपना लिए इस कोर्स में प्रवेश प्राप्त करते हैं। कक्षा 12वीं के बाद आप डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा कर सकते हैं और उसके बाद 4 से 12 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।​

डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशनImage Credit : Canva02 / 07

डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन

​कंप्यूटर एप्लिकेश एक परंपरागत कोर्स है, जिसकी डिमांड आज भी बरकरा है। हाई सैलरी कमाने वाले छात्र कक्षा 12वीं के बाद डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन कर सकते है। किसी भी स्ट्रीम का छात्र इस कोर्स को करने के बाद 3 से 6 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।​

डिप्लोमा इन एनिमेशन एंड VFXImage Credit : Canva03 / 07

डिप्लोमा इन एनिमेशन एंड VFX

​किसी भी स्ट्रीम से कक्षा 12वीं पास छात्र अच्छे करियर के लिए डिप्लोमा इन एनिम्शन और वीएफएक्स कर सकता है। इस कोर्स को करने के बाद 3 से 8 लाख रुपये सालाना सैलरी पक्की है। बाकी आपका हुनर आपको 12 लाख से 15 लाख भी दिला सकता है।​

डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक)Image Credit : Canva04 / 07

डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक)

​कक्षा 12वीं के बाद उम्मीदवार पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग कर सकते है। अच्छे भविष्य और जल्द करियर शुरू करने के लिए छात्र अक्सर पॉलिटेक्निक की तरफ रुख करते है। इस कोर्स को पूरा करने वाले छात्रों की औसत सैलरी 3 से 6 लाख रुपये होती है।​

डिप्लोमा इन फार्मेसीImage Credit : Canva05 / 07

डिप्लोमा इन फार्मेसी

​12वीं के बाद मेडिसिन में दिलचस्पी रखने वाले छात्र डिप्लोमा इन फार्मेसी भी कर सकते हैं। इस कोर्स को पीसीएम औ पीसीबी दोनों छात्र कर सकते हैं। कोर्स पूरा करने बाद 3 से 6 लाख रुपये सालाना आराम से कमाए जा सकते हैं।​

डिप्लोमा इन नर्सिंग​Image Credit : Canva06 / 07

डिप्लोमा इन नर्सिंग​

​डिप्लोमा इन नर्सिंग भी 12वीं के बाद किए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध कोर्स में से एक है। इसमें साइंस पीसीबी पढ़ने वाले उम्मीदवार प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं और कोर्स पूरा करने के बाद औसत सैलरी 3 से 7 लाख रुपये सालाना होती है।​

डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी​Image Credit : Canva07 / 07

डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी​

​डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी केवल साइंस के वह छात्र कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं में पीसीबी विषय पढ़े हैं। इस कोर्स को करने के बाद एक उम्मीदवाक की औसत सैलरी 3 से 6 लाख रुपये होगी। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!