एजुकेशन

SBI Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, जानें अप्लाई करने का तरीका

State Bank of India (SBI) Recruitment 2026 : एसबीआई के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट, मुंबई ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत देशभर में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये कुल 7150 खाली पदों को भरा जाएगा। ये उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है, जो बैंकिंग ऑपरेशन्स में एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

Image

SBI Recruitment 2026

SBI Recruitment 2026 : बैंकिंग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बड़ा और सुनहरा अवसर दिया है। एसबीआई के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट, मुंबई ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत देशभर में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये कुल 7150 खाली पदों को भरा जाएगा। ये उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है, जो बैंकिंग ऑपरेशन्स में एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

कब है आवेदन की लास्ट डेट ?

स्टेट बैंक में ये भर्ती अप्रेंटिस के पदों के लिए निकाली गई है, जिसके लिए 19 मई को ही आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन जमा करने और ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट 8 जून 2026 तय की गई है। ऐसे में आखिरी समय पर वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में तकनीकी दिक्कतों और भारी ट्रैफिक से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

कैसे होगा चयन ?

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के जरिये किया जाएगा। ये ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जा सकती है। लिखित टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा के टेस्ट (Local Language Test) और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाकर current Openings सेक्शन में जाकर इस भर्ती का लिंक देख सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के आधिकारिक पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

आवेदन के दौरान सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य के लिए इस शुल्क में पूरी तरह से छूट दी गई है।

End of Article