एजुकेशन

SSC GD री-एग्जाम 29 मई को, चेयरमैन ने माना जीडी परीक्षा में हुआ था मिसमैनेजमेंट

SSC GD Re exam on May 29: 25 हजार से अधिक पदों पर एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा चल रही है लेकिन 25 मई को यूपी, बिहार केकई एग्जाम सेंटर पर अचानक यह परीक्षा कैंसिल कर दी गई। अब यह एग्जाम 29 मई को आयोजित किया जाएगा।

Image

SSC GD Re Exam: एसएससी जीडी री एग्जाम

SSC GD Re exam on May 29: 25 हजार से अधिक पदों पर एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा चल रही है लेकिन 25 मई को यूपी, बिहार केकई एग्जाम सेंटर पर अचानक यह परीक्षा कैंसिल कर दी गई। एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 25 और 26 मई को कई सेंटर पर कैंसिल हुई। जिसके कारण कैंडिडेट्स ने सेंटर पर तोड़फोड़ की और सड़कों पर हंगामा भी किया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर एसएससी की व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं अब इस पूरे मामले पर एसएससी चेयरमैन का बयान सामने आया है। उन्होंने माना है कि परीक्षा में मिसमैनेजमेंट हुआ था। अब यह एग्जाम 29 मई को आयोजित किया जाएगा।

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। यूपी, बिहार में कई सेंटरों पर जीडी परीक्षा कैंसिल कर दी गई। जिसकी वजह से नाराज छात्रों ने एग्जाम सेंटर पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। जीडी कॉन्टेबल री-एग्जाम 29 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

SSC Notice: एसएससी नोटिस

SSC Notice: एसएससी नोटिस

क्या बोले एसएससी चेयरमैन

एसएससी चेयरमैन यह भी कहा कि परीक्षा में अव्यवस्था हुई लेकिन पेपर लीक नहीं हुआ। एग्जाम में सेंधमारी की कोशिश की जा रही हैं। ऑनलाइन एग्जाम सिस्टम को हैक करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके कारण कई कंप्यूटर टर्मिनल बंद करने पड़े। यही वजह कि कई सेंटर पर परीक्षा कैंसिल करके फिर से इसे री-शेड्यूल किया गया है।

सेंधमारी की कोशिश

कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने ग्रेटर नोएडा से 50 लाख के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया था। ये गैंग एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का परीक्षा 4-4 लाख रुपये लेकर पास करवा रहा था। ग्रेटर नोएडा से पहले रांची में भी एसएससी जीडी भर्ती में धांधली की बात सामने आई थी। यहां रिमोट एक्सेस और हैंकिंग के जरिए परीक्षार्थियों को नकल करवाई जा रही थी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article