LIVE

CBSE Board Result: इस लिंक से डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

कुलदीप राघवUpdated May 8, 2025, 08:29 IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सकेंड्री (CBSE) 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई रिजल्ट आज जारी हो सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की गई है। जल्द ही cbse.gov.in पर डेट अनाउंस की जाएगी। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीबीएसई ने डिजिलॉकर का एक्सेस कोड जारी कर दिया है।

CBSE Results 2025 Date, Time, Notification live Latest updates, cbse class 10th 12th result kab aayega
CBSE Board Result: इस लिंक से डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सकेंड्री (CBSE) 10वीं 12वीं एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। CBSE बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आमतौर पर मई महीने में होती है। वर्ष 2024 में रिजल्ट 13 मई को आए थे, जबकि 2023 में ये 12 मई को घोषित किए गए थे। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट cbse.gov.in, डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा। छात्र सीधे इस लिंक https://results.cbse.nic.in/ के जरिए भी सीबीएसई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में 42 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 10th क्लास में 24.12 लाख स्टूडेंट्स वहीं इंटरमीडिएट में 17.88 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम सभी विषयों में अलग अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। सीबीएसई ने डिजिलॉकर का एक्सेस कोड जारी कर दिया है।

Also Read: What is Mock Drill: क्या होती है मॉक ड्रिल, जानें भारत में इससे पहले कब हुई थी

CBSE Result 2025 Direct Link: सीबीएसई रिजल्ट ऐसे चेक करें


  • स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Also Read: 100% नंबर लाकर किया CBSE टॉप, अब UPSC में रैंक 1 लाकर IAS बनना चाहती है तान्या

Digilocker के जरिए CBSE स्कोरकार्ड 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
  • स्कूल द्वारा प्राप्त 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और परीक्षा रोल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर वेरीफाई करें और OTP डालें।
  • अब यहां लॉग इन करें और “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
  • अपना CBSE कक्षा 10 या 12 का स्कोरकार्ड चुनें और PDF डाउनलोड करें।


MPBSE MP Board 12th Result 2025 LIVE: Download Marksheet Online Here | MPBSE MP Board 10th Result 2025 LIVE: Check Roll Number Name Wise Here


CBSE 10th 12th Result 2025 Live Update: कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

एक बार जारी होने के बाद, करीब 50 लाख छात्र cbseresults.nic.in, cbse.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। CBSE के नतीजों पर ताज़ा अपडेट के लिए बने रहें!

MAY 07, 2025 20:53 IST

CBSE Board Result Date, Time Live: फर्जी खबरों से रहें सावधान

सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट से जुड़े कई फर्जी नोटिस भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
MAY 07, 2025 20:08 IST

CBSE Board Result Date, Time Live: किस तारीख को हुई थी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।
MAY 07, 2025 19:09 IST

CBSE Board Result Date, Time Live: डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  • फिर एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में सीबीएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
MAY 07, 2025 18:10 IST

CBSE Board Result Date, Time Live: SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको CBSE10 या CBSE12 टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
MAY 07, 2025 17:05 IST

CBSE Board Result Date, Time Live: इस लिंक से देखें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
MAY 07, 2025 15:07 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट पिछले साल कब आया था?

सीबीएसई 10वीं और 12वीं 2024 में रिजल्ट 13 मई को आया था, 2023 में 12 मई, 2022 में कोविड के कारण 22 जुलाई को आया था।
MAY 07, 2025 14:33 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: सीबीएसई रिजल्ट देखने के 5 तरीके

सीबीएसई रिजल्ट देखने के 5 तरीके ये हैं - वेबसाइट, एसएमएस, डिजिलॉकर, आईवीआरएस और मोबाइल ऐप।
MAY 07, 2025 13:49 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: किसी भी समय जारी हो सकता है रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट से पहले डेट की घोषणा आम तौर पर नहीं करता है, ऐसे में छात्र किसी भी दिन सीधे रिजल्ट घोषित हो जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
MAY 07, 2025 13:21 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: SMS पर ऐसे मिलेगा रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2025 SMS पर चेक करने के लिए क्या करें-
- इस तरह से मैसेज टाइप करें- CBSE12 Roll Number School Number Center Number
- उसके बाद 7738299899 पर इस मैसेज को भेज दें।
- आप जिस नंबर से आप मैसेज भेजेंगे, उसी पर वापस एक एसएमएस आएगा। इसमें आपका परिणाम होगा।
MAY 07, 2025 12:44 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: डिजिलॉकर अकाउंड कैसे एक्टिवेट करें

डिजिलॉकर अकाउंड ऐसे एक्टिवेट करें -
- सीबीएसई डिजिलॉकर यूआरएल cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाएं।
- गेट स्टार्टेड विद अकाउंट क्रिएशन पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानाकरी भरें। यहां आपको आपके स्कूल द्वारा दिया गया एक्सेस कोड भी भरना होगा।
- मोबाइल नंबर व अन्य भरी गई डिटेल वेरिफाई करें और ओटीपी डालकर वैलिडेट करें।
- आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।
MAY 07, 2025 12:04 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: कैसे जारी होगा सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट और सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। ये सीबीएसई रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.cbse.nic.in पर आएगा।
MAY 07, 2025 11:19 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या

2025 में, कुल 24.12 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। देशभर में 7,780 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षाएं सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया के विशाल पैमाने को दर्शाती हैं।
MAY 07, 2025 10:44 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: CBSE Result 2025 के लिए वेबसाइट

सीबीएसई रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट ये हैं -
cbse.gov.in
cbse.nic.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
MAY 07, 2025 09:52 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: बिना रोल नंबर के CBSE 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

गूगल से स्कूल कोड और एफिलिएशन कोड पता करें। कोड मिलने के बाद आधिकारिक साइट पर जाएँ जहाँ आपको स्कूल वाइज रिजल्ट का विकल्प मिलेगा। आपको एक ईमेल भी दर्ज करना होगा ताकि आप अपने ईमेल पर पूरे स्कूल का रिजल्ट प्राप्त कर सकें।
MAY 07, 2025 09:18 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: सीबीएसई रिजल्ट के बीच पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के नतीजे आज

सीबीएसई रिजल्ट के इंतजार के बीच पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। WB 12th Result 2025 आज दोपहर 12:30 बजे और छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं के नतीजे दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे।
MAY 07, 2025 07:53 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: उमंग ऐप से करें डाउनलोड

सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम उमंग ऐप से भी देखा जा सकता है। छात्रों को अपने सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2025 तक पहुंचने के लिए गूगल प्ले (play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.umang.negd.g2c) या iOS ऐप (apps.apple.com/in/app/umang/id1236448857?platform=iphone) से उमंग मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।
MAY 07, 2025 06:25 IST

CBSE Board Result Date, Time Live Updates: सीबीएसई काउंसिलिंग

सीबीएसई रिजल्ट के बाद अपनी निःशुल्क मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं शुरू करेगा। मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं एक सप्ताह तक 24/7 संचालित होंगी।
MAY 06, 2025 23:57 IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Date LIVE: 44 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
MAY 06, 2025 23:06 IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Date LIVE: रोल नंबर रखें तैयार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
MAY 06, 2025 22:15 IST

CBSE 10th 12th Result 2025 Date LIVE: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए आपको CBSE10 या CBSE12 टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।