सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर से भी कर पाएंगे चेक
EXPLAINED: सूखे पत्तों से बनेगी रसोई गैस, LPG संकट के बीच जानें क्या है IIT बॉम्बे की 'लीफ-टू-गैस' तकनीक
PSEB Punjab Board 5th- 8th Result 2026 LIVE: कब जारी होगा पंजाब बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट
How to check CBSE Result 2026 Direct Link: ऐसे चेक करें रिजल्ट
CBSE 10th 12th Result 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
mpbse.nic.in, MP Board 10th 12th Result 2026 Live Update: जल्द जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
Digilocker के जरिए CBSE स्कोरकार्ड 2026 ऐसे करें डाउनलोड
Digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
स्कूल द्वारा प्राप्त 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और परीक्षा रोल नंबर दर्ज करें।
मोबाइल नंबर वेरीफाई करें और OTP डालें।
लॉग इन करें और “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
अपना CBSE कक्षा 10 या 12 का स्कोरकार्ड चुनें और PDF डाउनलोड करें।
पिछले पांच वर्ष में कैसा रहा रिजल्ट
2024: कक्षा 10 – 93.60%, कक्षा 12 – 87.98%
2023: कक्षा 10 – 93.12%, कक्षा 12 – 87.33%
2022: कक्षा 10 – 94.40%, कक्षा 12 – 92.71%
2021: कक्षा 10 – 99.04%, कक्षा 12 – 99.37%
2020: कक्षा 10 – 91.46%, कक्षा 12 – 88.78%
फेल छात्रों को मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका
अगर छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि CBSE उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाएं आयोजित करता है, जिनके अंक निर्धारित प्रतिशत से कम आते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, उन्हें आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी फीस जमा करनी होगी और अपने बैकलॉग क्लियर करने के लिए CBSE कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल होना होगा।
Also Read: अमेरिका में 90 लाख नौकरियों पर AI का साया!, जॉब रिस्क इंडेक्स रिपोर्ट ने उड़ाई प्रोफेशनल्स की नींद
सीबीएसई 2025 के टॉपर
सीबीएसई 2025 की परीक्षाओं में यूपी के शामली की सावी जैन ने 12वीं में 500 में से 499 (99.8%) अंक प्राप्त कर देश में टॉप किया था। वे स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा थीं और आईएएस बनना चाहती हैं। वहीं, कक्षा 10वीं में अयान दत्ता और शंकरी किशोर जाधव ने 500/500 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया था।
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE - कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा
CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही जारी किया जाएगा। फिलहाल, CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। CBSE कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।cbse.gov.in और results.cbse.nic.in से देखें रिजल्ट
CBSE Class 10th का रिजल्ट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध होगा। जिन छात्रों ने CBSE Secondary School Main Examination (CBSE 10th बोर्ड परीक्षा) दी है, उन्हें cbse.gov.in से CBSE Class 10 का रिजल्ट देखने के लिए अपना CBSE रोल नंबर अपने पास तैयार रखना चाहिए।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE - "छात्रों के लिए बड़ी खबर"
कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की कक्षा 12वीं के नतीजे 2026 जल्द ही DigiLocker पर उपलब्ध होंगे। न कोई लाइन, न कोई कागजी कार्रवाई - अपने नतीजे सुरक्षित रूप से देखें। जुड़े रहें और अपने नतीजे तुरंत देखने के लिए तैयार रहें! digilocker.gov.in," DigiLocker ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में कहा।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE - सीबीएसई रिजल्ट की घोषणा जल्द
CBSE कक्षा 10 परिणाम 2026 का डाउनलोड लिंक जल्द ही जारी किया जाएगा। फ़िलहाल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CBSE कक्षा 10 के परिणाम की तारीख और समय प्रकाशित नहीं किया है।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कक्षा 6 और 9 के लिए क्या है सीबीएसई का नया करिकुलम
सीबीएसई ने कक्षा 6 और 9 के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया करिकुलम लागू कर दिया है। नीचे गिए गए लिंक के माध्यम से आप नए करिकुलम के बारे में विस्तार के जान सकते हैं।CBSE New Curriculum 2026
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: क्लास 6 के लिए थ्री लैंग्वेज फार्मूला
सीबीएसई कक्षा 6 के नए करिकुलम छात्र को तीन भाषाएं पढ़नी होगी, जिसे R1, R2 और R3 में व्यवस्थित तरीके से बांटा गया है। करिकुलम में तीन भाषाओं में दो भाषा भारतीय होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2030-31 तक यानी 10वीं पूरी होने तक छात्र के लिए तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य किया जाएगा।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: पिछले पांच वर्ष में कैसा रहा रिजल्ट
2024: कक्षा 10 – 93.60%, कक्षा 12 – 87.98%2023: कक्षा 10 – 93.12%, कक्षा 12 – 87.33%
2022: कक्षा 10 – 94.40%, कक्षा 12 – 92.71%
2021: कक्षा 10 – 99.04%, कक्षा 12 – 99.37%
2020: कक्षा 10 – 91.46%, कक्षा 12 – 88.78%
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कितने विषयों में दे सकते हैं कंपार्टमेंट की परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्र दो विषयों में कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं, जबकि कक्षा 12वीं के छात्र केवल 1 विषय में कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: बिना परीक्षा अटेम्प्ट करें नहीं दे सकेंगे कंपार्टमें परीक्षा
नहीं, बिना मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र किसी विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं दे सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के बाद छात्र जिस विषय में फेल है, वह उसी विषय की बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषणा के बाद किया जाएगा। पहले आवेदन प्रक्रिया होगी और उसके बाद परीक्षा ली जाएगी।यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: 2025 के टॉपर
सीबीएसई 2025 बोर्ड परीक्षा में यूपी के शामली की सावी जैन ने कक्षा 12वीं में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर परीक्षा में टॉप किया था। जबकि कक्षा 10वीं में अयान दत्ता और शंकरी किशोर जाधव ने 500/500 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया था।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: DigiLocker से कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड
- Digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
- स्कूल द्वारा प्राप्त 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और परीक्षा रोल नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर वेरीफाई करें और OTP डालें।
- लॉग इन करें और “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
- अपना CBSE कक्षा 10 या 12 का स्कोरकार्ड चुनें और PDF डाउनलोड करें।
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कब आएगा
सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए 45 लाख करीब छात्र इस समय अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: बीते 5 सालों में 12वीं का पास प्रतिशत
2024: कक्षा 12 – 87.98%2023: कक्षा 12 – 87.33%
2022: कक्षा 12 – 92.71%
2021: कक्षा 12 – 99.37%
2020: कक्षा 12 – 88.78%
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: बीते पांच साल क्या था 10वीं का पास प्रतिशत
2024: कक्षा 10 – 93.60%2023: कक्षा 10 – 93.12%
2022: कक्षा 10 – 94.40%
2021: कक्षा 10 – 99.04%
2020: कक्षा 10 – 91.46%
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कब खत्म होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा
देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा अभी भी जारी है। 17 फरवरी से शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा का समापन 10 अप्रैल को होगा। इसमें 18 से 20 लाख छात्र शामिल हुए हैं।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई कक्षा 12 में कितने लाख छात्र हुए थे शामिल
फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही है कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल 18 से 20 लाख छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षा पूरी होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई पास पॉलिसी क्या है
छात्रों को कक्षा 10 और 12 में अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए प्रत्येक विषय में बाह्य (थ्योरी) परीक्षा में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हालांकि, सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में जिन विषयों में प्रैक्टिकल शामिल होता है, उनमें अभ्यर्थी को थ्योरी में 33% और प्रैक्टिकल में 33% अंक अलग-अलग प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही, कुल मिलाकर भी 33% अंक होना जरूरी है, तभी उस विषय में उसे उत्तीर्ण (पास) माना जाएगा।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कब हुई थीं 10वीं की परीक्षाएं
सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक किया गया था। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को खत्म होंगी।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक
सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
CBSE Board Result live: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्क करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र को परीक्षा में असफल माना जाएगा।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: 10वीं में कुल 45 लाख छात्र
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। कक्षा दसवीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक किया गया था। कक्षा दसवीं की परीक्षा में लगभग 45 लाख छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए थे। ऐसे में अब सभी छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद डिजीलॉकर पर प्रोविजनल मार्कशीट मिल जाती है।स्कूलों को छात्रों के लिए 6-अंकों का 'Security PIN' प्रदान किया जाता है, जिसके बिना लॉग इन नहीं होगा।
डिजिटल मार्कशीट भविष्य के सभी उद्देश्यों के लिए मान्य होती है।
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर
स्टेप 1: डिजीलॉकर वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या ऐप खोलें।स्टेप 2: यदि पहले से अकाउंट नहीं है, तो साइन अप करें (आधार नंबर का उपयोग करें), अन्यथा 'Sign In' करें।
स्टेप 3: 'Central Board of Secondary Education' चुनें।
स्टेप 4: 'Class X Marksheet' या 'Class XII Marksheet' का चयन करें।
स्टेप 5: अपना रोल नंबर, साल और 6-अंकीय सिक्योरिटी पिन (जो स्कूल से मिलता है) दर्ज करें।
स्टेप 6: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। आप अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
डिजीलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम (Result) चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in या डिजीलॉकर ऐप का उपयोग करें। छात्रों को अपने 6-अंकों के सुरक्षा पिन (Security PIN), स्कूल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा, जो उनके स्कूलों द्वारा प्रदान किया जाता है।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: 11वीं-12वीं का नया पाठ्यक्रम कहां मिलेगा
सीबीएसई ने जरूरी नोटिस जारी कर बताया कि 11वीं-12वीं के लिए पाठ्यक्रम के पूरे दस्तावेज CBSE एकेडमिक पोर्टल पर हमेशा की तरह उपलब्ध होंगे, यानी https://cbseacademic.nic.in/curriculum_2027.html पर 'Curriculum 2026-27 tab' में। सभी संबद्ध स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि वे शुरुआती पेजों समेत पूरा करिकुलम डाउनलोड करें, और इसे टीचर्स और स्टूडेंट्स साथ शेयर करें।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 11वीं-12वीं का नया करिकुलम जारी
सीबीएसई ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए नया करिकुलम जारी कर दिया है। 11वीं-12वीं क्लास का नया करिकुलम ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। नए करिकुलम के जरिए स्टूडेंट्स और टीचर्स नए एकेडमिक सेशन की प्लानिंग कर सकेंगे।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE - मार्कशीट में क्या होगी जानकारी
मार्कशीट में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का विस्तृत विवरण दिया गया होता है। इससे विद्यार्थियों को अपनी मजबूतियों और उन क्षेत्रों का विश्लेषण करने में मदद मिलती है, जिनमें उच्च कक्षाओं में जाने से पहले सुधार की आवश्यकता हो सकती है।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE - पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया के बारे में
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करने और अंक देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थित चरण प्रदान करता है।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE - सप्लीमेंट्री परीक्षा के बारे में
जो छात्र कुछ विषयों में पास नहीं हो पाते, वे सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। यह विकल्प उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र का इंतजार किए बिना अपने परिणामों में सुधार करने का अवसर देता है। एक बार रिजल्ट आने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए फॉर्म और तारीख के बारे में बताया जाएगा।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE - छात्रों के लिए डिजिटल मार्कशीट
आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी की गई डिजिटल मार्कशीट को एडमिशन और दस्तावेजीकरण के लिए मान्य माना जाता है। छात्र भविष्य में उपयोग के लिए इन रिकॉर्ड्स को एक्सेस और स्टोर कर सकते हैं।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: बिना परीक्षा अटेम्प्ट करें दे सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा?
नहीं, यदि छात्रों ने किसी विषय की परीक्षा नहीं दी है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: मई 2026 की बोर्ड परीक्षा में कौन हो सकता है शामिल
सीबीएसई द्वारा मई 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो पाएंगे जो फरवरी से मार्च के बीच आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों में शामिल हुए थे।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: तीन विषयों में फेल होने पर क्या होगा
यदि 10वीं का कोई छात्र तीन विषयों में फेल होता है तो उसे फेल माना जाएगा और उसे मई 2026 में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका दिया जाएगा।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: 12वीं में कितने विषयों में कंपार्टमेंट दे सकते हैं
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले जो छात्र 1 विषय में फेल हो गए हैं वह कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकते हैं और सालभर की मेहनत को बचा सकते हैं।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दो विषयों में फेल होने पर क्या होगा
सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में यदि कोई छात्र 2 विषयों में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना साल बचा सकता है। साथ ही अधिक अंक प्राप्त कर अपना स्कोर भी बेहतर कर सकते हैं।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि परीक्षा 10 अप्रैल खत्म होगी और उसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद रिजल्ट जारी किए जाएंगे।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कब तक चलेगी 12वीं बोर्ड परीक्षा
12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी 2026 से हुई थी। इसका समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा। उसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।CBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कैसे करें 10वीं रिजल्ट डाउनलोड
- Digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
- स्कूल द्वारा प्राप्त 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और परीक्षा रोल नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर वेरीफाई करें और OTP डालें।
- लॉग इन करें और “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
- अपना CBSE कक्षा 10 का स्कोरकार्ड चुनें और PDF डाउनलोड करें।
RRB Junior Translator Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी सीबीटी परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
MDI MBA Admission 2027: एमडीआई में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक कर पाएंगे अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स
Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की डेट शीट जल्द होगी जारी, यहां देखें संभावित तिथियां
National Scholarship Portal 2026 के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश
क्या है बाल्कन क्षेत्र? जानिए क्यों UPSC परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है यह हिस्सा
© 2026 Times Horizon Private Limited
