CBSE 12th Re-Evaluation: दिनभर नहीं खुली रिवैल्यूएशन विंडो, शिकायतों के बाद सीबीएसई ने हटाया रिचेकिंग लिंक

CBSE Removed 12th Re Evaluation link from cbse.gov.in: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 19 मई से क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए रिवैल्यूएशन और आंसर शीट देखने की विंडो खोल दी थी लेकिन विंडो ओपन न होने की शिकायतों के बाद बोर्ड ने रिचेकिंग लिंक हटा दिया है।

CBSE Removed 12th Re Evaluation link from cbse.gov.in: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 19 मई से क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए रिवैल्यूएशन और आंसर शीट देखने की विंडो खोल दी थी लेकिन विंडो ओपन न होने की शिकायतों के बाद बोर्ड ने रिचेकिंग लिंक हटा दिया है। बता दें कि सीबीएसई रिवैल्यूएशन लिंक सुबह से ही वेबसाइट पर नजर आ रहा था लेकिन यह ओपन नहीं हो पा रहा था। छात्रों की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी शिकायत की गई तो सीबीएसई ने किसी भी तरह की तकनीकि खामी से इनकार किया। हालांकि शाम करीब छह बजे सीबीएसई ने बोर्ड से रिवैल्यूएशन लिंक हटा दिया।

CBSE Removed 12th Re Evaluation link: सीबीएसई ने हटाया रिचेकिंग लिंक

CBSE Removed 12th Re Evaluation link: सीबीएसई ने हटाया रिचेकिंग लिंक

इससे पहले CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने PTI को बताया था कि सुबह उन्हें कुछ छात्रों के फोन आए थे, जो लॉग-इन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन उसके बाद कोई शिकायत नहीं मिली। उन्होंने कहा, "कभी-कभी जब छात्र कोई पेज खोलते हैं, तो पहले से सेव किया हुआ पेज दोबारा खुल जाता है। मैंने उन्हें कंप्यूटर रीस्टार्ट करने को कहा। उसके बाद मुझे कोई फोन नहीं आया।" उन्होंने उन छात्रों को भी सलाह दी, जिन्हें कुछ समय के लिए दिक्कत आ रही है, कि वे थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें। उन्होंने आगे कहा, "अगर कभी वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे लंबे समय तक एप्लिकेशन पर ही अटके रहेंगे। वे इंतजार कर सकते हैं और फिर दोबारा सबमिट कर सकते हैं।" भारद्वाज ने यह भी जोर देकर कहा कि पोर्टल ठीक से काम कर रहा है।

End of Feed