CTET 2026 Exam Date: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण (22nd Edition) के आयोजन को लेकर एक आधिकारिक पब्लिक नोटिस जारी कर दी है। सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अपडेट है। जारी नोटिस में देश भर में टीचरों की एलिजिबिलिटी निर्धारित करने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। अगर आप भी सीटेट 22वें संस्करण में शामिल होने वाले थे तो आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 को किया जाएगा।अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स और दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से सीटीईटी के आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
CTET 2026 Exam Date (Photo - AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSC Phase 14 Admit Card 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 का एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कब होगी CTET 2026 परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटीईटी का 22वां संस्करण 12 दिसंबर और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी नोटिस शेयर किया है।
कब आएगी सिटी स्लिप
बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा के 10 से 15 दिन पहले जारी की जाएगी। सिटी स्लिप को जारी करने का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा का शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी देना है। एग्जाम सिटी स्लिप बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - USA से हायर एजुकेशन का है प्लान, जानिए भारतीय छात्रों के लिए क्या है वीजा नियम
कब जारी होगा सीटेट परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड
सीबीएसई द्वारा CTET 2026 Admit Card परीक्षा के 2 से 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।
उम्मीदवार ध्यान दें - सीटेट परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की खबर पर भरोसा न करें। आधिकारिक तौर पर सही जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ही चेक करें।
