CBSE Practical Exam Schedule 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सर्दियों वाले क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट के लिए डेट घोषित कर दी है। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन स्कूलों के छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Practical Exam Schedule 2027: यहां देखें सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल
जारी सर्कुलर के मुताबिक बोर्ड के परीक्षा उपनियमों/अध्ययन योजना के प्रावधानों के अनुसार भारत और विदेश के सभी संबद्ध स्कूलों के लिए सत्र 2026-27 की प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन/प्रोजेक्ट/इंटर्नल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से निर्धारित हैं। लेकिन सर्दियों के कारण विंटर बाउंड क्षेत्रों में स्थित स्कूल जनवरी के महीने में बंद रहने की उम्मीद है। ऐसे में यहां स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के सत्र 2026-27 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन 9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
CBSE 10th, 12th Practical Exam Schedule 2027: ऐसे चेक कर सकते हैं शेड्यूल
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Conduct of Practical Examination/Project Assessment/Internal Assessment for Classes X and XII, for Winter Bound Schools for session 2026-27 – Regarding (6.36 MB) 05/11/2026 लिंक पर क्लिक करें।
- प्रैक्टिकल एग्जाम का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CBSE Class 10th 12th Practical Exam Schedule: Check Here
एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त नहीं होंगे
बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने स्कूल के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए खास दिशा निर्देश जारी किया है। सर्दियों वाले क्षेत्रों के स्कूलों के नियमित छात्रों के लिए, प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट स्कूल खुद आयोजित करेंगे। सीबीएसई कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त नहीं करेगा। उत्तर पुस्तिकाओं और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरतों के लिए स्कूलों को खुद ही इंतजाम करना होगा। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इसके लिए दिए गए लिंक के जरिए अंक (मार्क्स) अपलोड करें। अवार्ड लिस्ट की हार्ड कॉपी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय (रीजनल ऑफिस) में भेजने की कोई जरूरत नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए और नेवल एकेडमी परीक्षा 1 का रिजल्ट
