CBSE रिजल्ट प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव, DigiLocker में मार्कशीट के साथ मिलेगी आंसरशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE जल्द ही परीक्षा परिणाम प्रणाली में बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले साल से छात्रों को मार्कशीट के साथ-साथ उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी भी DigiLocker पर मिलेगी।

CBSE plans to send answer sheets on DigiLocker along with marksheets from next year: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रणाली में बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले साल से छात्रों को उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट के साथ-साथ उत्तर पुस्तिका (आंसरशीट) की स्कैन कॉपी भी सीधे DigiLocker पर उपलब्ध कराई जा सकती है। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने और मूल्यांकन को लेकर उठ रहे विवादों को कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

CBSE रिजल्ट प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव

CBSE रिजल्ट प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव

वर्तमान व्यवस्था में छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker पर केवल डिजिटल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध होते हैं। यदि कोई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका देखना चाहता है तो उसे अलग से आवेदन करना पड़ता है और निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। नई व्यवस्था लागू होने पर छात्रों को बिना अतिरिक्त आवेदन के अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका देखने की सुविधा मिल सकती है।

End of Feed