एजुकेशन

MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस में डिवीजन मैनेजर और लीगल ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPPHSCL) ने महाप्रबंधक, डिवीजन मैनेजर, लीगल ऑफिसर, फार्मासिस्ट सहित कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpausadhi.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 जून 2026 है।

Image

MPPHSCL Recruitment 2026: एमपी पब्लिक हेल्थ सर्विसेस में डिवीजन मैनेजर और लीगल ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी

MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPPHSCL) ने महाप्रबंधक, डिवीजन मैनेजर, लीगल ऑफिसर, फार्मासिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpausadhi.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेद की आखिरी तारीख 24 जून 2026 है। यहां फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 22 से 25 जून तक का समय दिया जाएगा। यहां आप एमपीपीएचएससीएल के डिवीजन और लीगल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रक्रिया जान सकते हैं।

MPPHSCL Recruitment 2026: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एमपीपीएचएससीएल के डिवीजन और लीगल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या स्नातकोत्तर होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

MPPHSCL Divisonal Manager, Legal Officer Recruitment 2026 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले mpausadhi.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPPHSCL Divisonal Manager, Legal Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

MPPHSCL Divisonal Manager Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

एमपी पब्लिक हेल्थ सर्विसेस में डिवीजन मैनेजर और लीगल ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग, कंप्यूटर आधारित टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article