फिर सामने आई CBSE की बड़ी लापरवाही, 12वीं के छात्र को जारी की गई ब्लैंक मार्कशीट

CBSE Blank Marksheet: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने शाहदरा के रहने वाले 12वीं के छात्र तनिष्क वत्स को ब्लैंक मार्कशीट जारी कर दी। मार्कशीट देखते ही तनिष्क टेंशन में आ गया। हालांकि बार-बार कहने सुनने के बाद बोर्ड की तरफ से तनिष्क को दोबारा मार्कशीट जारी की गई, जिसमें उनको 81% नंबर मिले हैं।

CBSE Blank Marksheet: सीबीएसई ओएसएम के बाद एक के बाद एक विवादों से घिरती जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने शाहदरा के रहने वाले 12वीं के छात्र तनिष्क वत्स को ब्लैंक मार्कशीट जारी कर दी। मार्कशीट देखते ही तनिष्क टेंशन में आ गया। पूरे घर को बार बार सफाइयां देने लगा कि उसका पेपर बहुत अच्छा हुआ था, फिर पता नहीं ये ऐसे क्यों हुआ। तनिष्क के पिता ने स्कूल से कहा कि मेरे बेटे ने सारी परीक्षा दी थी फिर उसे ब्लैंक मार्कशीट कैसे जारी हो सकती है।

CBSE (62)

इस पर स्कूल ने कहा कि वह बोर्ड से बात करेगा। कई बार स्कूल की तरफ से भी बोर्ड को मेल किया गया। फिर भी कुछ बात नहीं बनी तो तनिष्क के पिता सचिन गौड़, मां इंदु शर्मा तनिष्क के साथ बोर्ड ऑफिस में गए और बोले उनके बेटे ने सारी परीक्षाएं दी थी फिर ब्लैंक मार्कशीट कैसे दे दी गई। इसकी वजह से मेरा बेटा बहुत परेशान है और उसके साथ ही हम सब भी बहुत परेशान हैं। इस पर सीबीएसई ने उनसे कहा कि हो सकता है कि उसने गलत लिंक का इस्तेमाल किया हो या फिर राइटिंग में कोई गड़बड़ी हो, जिसकी वजह से आंसर शीट स्कैन ना हो पाई हो, इसलिए मार्कशीट ब्लैंक मिली। इस पर उन्होंने बोर्ड ने कहा, कौन सी इंक इस्तेमाल करनी हैं, ऐसे कोई दिशा निर्देश तो बोर्ड की तरफ से नहीं जारी किए गए थे।

End of Feed