CBSE: अब सप्लीमेंट्री कॉपी गायब होने का नया विवाद, जेईई क्वालिफायर छात्र हर्ष चौरसिया ने उठाए सवाल

CBSE: हैंडराइटिंग और कॉपियों के हेरफेर के बाद अब सप्लीमेंट्री कॉपी के गायब होने का मामला सामने आया है। जेईई क्वालिफाई करने वाले हर्ष चौरसिया ने सोशल मीडिया पर स्कैन कॉपी में सप्लीमेंट्री शीट न मिलने पर सवाल किए हैं।

CBSE: बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर इस समय छात्रों और अभिभावकों में बड़ी चिंता देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें छात्र दावा कर रहे हैं कि उनकी सप्लीमेंट्री कॉपियां मूल्यांकन के दौरान गायब हो गईं या जांच में शामिल ही नहीं की गईं। कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने मुख्य उत्तर पुस्तिका के साथ अतिरिक्त सप्लीमेंट्री कॉपी ली थी, लेकिन स्कैन की गई कॉपी या दिखाई गई उत्तर पुस्तिका में वह सप्लीमेंट्री मौजूद नहीं है। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर सप्लीमेंट्री में लिखे गए थे, उनके अंक छात्रों को नहीं मिल पाए।

CBSE

सीबीएसई में अब सप्लीमेंट्री कॉपी गायब होने का नया विवाद

इसी बीच दिल्ली के छात्र हर्ष चौरसिया का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया। हर्ष ने पोस्ट कर दावा किया कि उनकी फिजिक्स की सप्लीमेंट्री कॉपी गायब (Missing Supplementary Answer Sheets) है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणामों और रिवैल्युएशन प्रक्रिया को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई छात्र आरोप लगा रहे हैं कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में सप्लीमेंट्री कॉपियां गायब हैं, जिसके कारण उन्हें कई प्रश्नों के अंक नहीं मिल पाए। इसी बीच अब CBSE 12th में 84 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र हर्ष चौरसिया का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

End of Feed