CBSE Exam 2025: साल में दो बार होगी सीबीएसई 10वीं की परीक्षा, जानें इस फैसले पर क्या बोले छात्र

सीबीएसई द्वारा 10वीं कक्षा की 2026 से वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मसौदा मानदंडों को मंजूरी दिए जाने के बाद छात्रों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे सुधार के कई अवसर मिलेंगे।

सीबीएसई द्वारा 10वीं कक्षा की 2026 से वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मसौदा मानदंडों को मंजूरी दिए जाने के बाद छात्रों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे सुधार के कई अवसर मिलेंगे। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 से वर्ष में दो बार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मसौदा मानदंडों को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

CBSE Exam 2025

CBSE Exam 2025

उन्होंने कहा कि इन मसौदा मानदंडों को अब सार्वजनिक किया जाएगा और हितधारक नौ मार्च तक अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, जिसके बाद नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मसौदा मानदंडों के अनुसार, परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण पांच से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा।

End of Feed