CBSE Exam 2023, CBSE Class 10th and 12th Exam 2023: सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा शुरू होने से पहले एक अहम नोटिस जारी किया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Exam 2023 Notice
CBSE Board Exam 2023: 38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में होंगे शामिल
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इस साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम में 38,83,710 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें कक्षा 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन देश के लगभग 7250 केंद्र और विदेश के 26 केंद्रों पर किया जाएगा।
CBSE Board Exam 2023 Date: 191 विषयों के लिए होगी परीक्षा
सीबीएसई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 21 मार्च तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 191 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 फरवरी को जारी कर दिया गया था।
CBSE to conduct examinations of Class 10 and Class 12 from 15th February to 05th April, this year: CBSE t.co/gJzkQXGMwV
— ANI (@ANI) Feb 14, 2023
CBSE Board Exam 2023 Guidelines: ध्यान रखें ये बात
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। इसके बिना परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगा। स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड में दिए जरूरी दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
