LIVE

सीबीएसई डेटशीट जारी, देखें कब तक आएंगे बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड

सीबीएसई डेटशीट जारी, देखें कब तक आएंगे बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड
सीबीएसई डेटशीट जारी, देखें कब तक आएंगे बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड

हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in परव जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई की लेटेस्ट व आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 02 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। इससे पहले मीडिया में खबर थी कि प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से शुरू होगी। फिलहाल, CBSE 2023 Date Sheet प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जारी हो गई है।

सीबीएसई ने 27 दिसंबर, 2022 को CBSE 2023 Practical Exam Date Sheet जारी की थी। वहीं अब बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी गई है। बता दें सीबीएसई बोर्ड 2023 कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 02 जनवरी से आयोजित की जाएगी। यह प्रैक्टिकल परीक्षा 14 फरवरी, 2023 तक चलेंगी। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2022: Download here

DEC 30, 2022 11:54 IST

CBSE Date Sheet 2022 Class 10, 12 Live - सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा एक ही नोटिस में कक्षा 10, 12 की डेटशीट जारी की गई है। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर कक्षा 10, 12 का टाइम टेबल देख सकते हैं।
DEC 30, 2022 11:21 IST

CBSE Date Sheet 2022 Class 10, 12 Live - 12वीं की डेटशीट पूरी तहर संतुलित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आखिरकार कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी है। य​ह एक संतुलित डेट शीट है। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगी। अच्छी बात यह है कि 12वीं की कोई भी परीक्षा किसी एंट्रेस एग्जाम की तारीख से क्लैश नहीं हो रही है।
DEC 30, 2022 10:53 IST

CBSE Date Sheet Class 10, 12 Live - विज्ञान की परीक्षा 4 मार्च को

Central Board of Secondary Education ने CBSE Class 10 and 12 Board Exam Date Sheet 2023 डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थी नोट कर लें कि विज्ञान विषय की परीक्षा 4 मार्च को और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी।
DEC 30, 2022 10:39 IST

CBSE Date Sheet 2023 Live - 21 मार्च को होगा गणित का पेपपर

CBSE Class 10 and 12 Board Exam Date Sheet 2023 आखिरकार जारी कर दिया गया है। बता दें, 10वीं डेटशीट के अनुसार, अंग्रेज़ी का पेपर 27-फ़रवरी को और गणित बेसिक / स्टैंडर्ड का पेपर 21-मार्च को आयोजित किया जाएगा।
DEC 30, 2022 10:08 IST

CBSE Date Sheet 2022 Class 10, 12 Live - जानें कब जाएंगे ​सीबीएसई परिणाम

कक्षा 10, 12 के लिए सीबीएसई डेट शीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा जनवरी में रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सीबीएसई परिणाम 2023 मई 2023 के अंत तक अपेक्षित है।
DEC 30, 2022 09:57 IST

CBSE Date Sheet Class 10, 12 Live - जारी हो गई सीबीएसई डेट शीट 2023

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई डेट शीट 2023 आ चुकी है! सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी गई है और अब यह cbse.nic.in पर उपलब्ध है। सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च को समाप्त होगी। सीबीएसई डेट शीट 2023 कक्षा 12 के अनुसार, परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 5 अप्रैल को समाप्त होंगी।
DEC 30, 2022 09:31 IST

CBSE DATE SHEET हो गई जारी

सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी गई है और अब यह cbse.nic.in पर उपलब्ध है। सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च को समाप्त होगी। सीबीएसई डेट शीट 2023 कक्षा 12 के अनुसार, परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 5 अप्रैल को समाप्त होंगी। नीचे सीबीएसई डेट शीट 2023 देखें।
DEC 29, 2022 21:28 IST

CBSE Date Sheet 2022 Class 10, 12 Live - 10वीं की मुख्य विषयों की परीक्षा 27 फरवरी से होगी

सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी परीक्षा की डेट्स चेक कर सकते हैं। बता दें, 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से परीक्षा शूरू हो रही है, लेकिन मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से होंगी।
DEC 29, 2022 21:20 IST

CBSE Date Sheet 2022 Class 10, 12 Live - जारी हो गई सीबीएसई डेटशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जल्द ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10, 12 का टाइम टेबल उपलब्ध है। डेटशीट में सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा की तारीख, समय और अन्य परीक्षा निर्देश होंगे।
DEC 29, 2022 21:20 IST

CBSE Date Sheet 2022 Live Updates: 10वीं की मुख्य परीक्षा 27 से

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी, पहला पेपर अंग्रेजी का होगा।
DEC 29, 2022 20:35 IST

CBSE Date Sheet 2022 - 15 फरवरी से परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। छात्रों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड करें।
DEC 29, 2022 19:59 IST

CBSE Date Sheet 2022 Live Update - जारी हुई डेटशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं
DEC 29, 2022 19:35 IST

CBSE Date Sheet 2022 Live Update - डेटशीट तैयार

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि डेटशीट तैयार कर ली गई है,उम्मीद है कि कल यानी 30 दिसंबर 2022 को परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी जाएगी। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
DEC 29, 2022 19:07 IST

CBSE Date Sheer Class 10, 12 Live - कल जारी हो सकती है डेटशीट

हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने डेटशीट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि कल यानी 30 दिसंबर 2022 को डेटशीट जारी कर दी जाएगी। डेटशीट जारी होने के बाद आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
DEC 29, 2022 18:37 IST

CBSE Date Sheet 2022 - ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे। सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2022 पर करें। डेटशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
DEC 29, 2022 18:08 IST

CBSE 10th 12th Date Sheet 2022 - यहां से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करने वाले छात्रों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्विटर अकाउंट पर पैनी नजर बनाए रखें। डेटशीट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
DEC 29, 2022 17:32 IST

CBSE Date Sheet 2022 - कितने चाहिए होंगे पासिंग मार्क्स

बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। यदि आपके एक या दो विषयों मे 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आते हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित करता है। छात्रों से अनुरोध है कि अभी से परीक्षा की तैयारी तेज कर दें, क्योंकि डेटशीट किसी बी वक्त जारी हो सकती है।
DEC 29, 2022 17:05 IST

CBSE Date Sheet 2022 Live Updates - जल्द जारी होगी डेटशीट

पिछले आंकड़ो के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट परीक्षा शुरु होने से 45 से 60 दिन पहले जारी की जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, किसी भी वक्त डेटशीट जारी की जा सकती है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
DEC 29, 2022 16:29 IST

CBSE Date Sheet Live Updates - परीक्षा की तारीख पर लग सकती है मुहर

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान बोर्ड परीक्षा की तारीख पर मुहर लग सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकीरिक पुष्टि नहीं की गई है।
DEC 29, 2022 15:54 IST

CBSE Date Sheet 2022 - प्रैक्टिक परीक्षा के लिए नहीं मिलेगा दूसरा मौका, देखें डेटशीट

बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर यह साफ कर दिया है कि, किसी भी छात्र को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए दूसरी बार मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही सीबीएसई इस बार स्कूलों में सुचारू रूप से प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करवाने व इंटरनल असेस्मेंट के नंबर चढ़वाने में स्कूलों की मदद करेगा ताकि इसमें कोई गलती ना हो।