केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट रिजल्ट और Ctet Final Answer Key की घोषणा कर दी, अब उम्मीदवारों को कट ऑफ (CBSE CTET Cut Off Marks) अंक का इंतजार है। उम्मीदवार यहां से कट ऑफ देखने का तरीका, पासिंग मार्क्स व अन्य जानकारी जैसे सीटेट परीक्षा क्या है? साल में कितनी बार सीटेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है, देख सकते हैं।
सीटेट रिजल्ट 2023 लिंक जारी, देखें पासिंग मार्क्स व कट-ऑफ
CBSE CTET Exam Date कब हुई सीटेट परीक्षा
CTET दिसंबर परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, CTET पेपर 1 के लिए कुल 17,04,282 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि CTET पेपर 2 के लिए 15,39464 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया।
CTET Result OUT - कितनों ने पास की परीक्षा
CTET परिणाम जारी होने के बाद आंकड़े बताते हैं कि 955869 उम्मीदवारों ने CTET पेपर 1 और 2 में सफलता प्राप्त की है। कुल 2699030 उम्मीदवार CTET 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए, जो 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक CBT मोड में आयोजित की गई थी।
सीबीएसई सीटीईटी कट-ऑफ मार्क्स 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “सीबीएसई सीटीईटी कट-ऑफ मार्क्स” लिंक पर क्लिक करें।
- अब, उम्मीदवार कट-ऑफ अंक को सीधे अपने डिवाइस पर से देखा जा सकता है, इसके लिए क्रेडिंशियल नहीं चाहिए होगा।
- कट-ऑफ मार्क्स का प्रिंटआउट डाउनलोड करना न भूलें।
CBSE CTET Minimum Qualifying Marks 2023 क्वालिफाइंग मार्क्स
सामान्य के लिए 50 प्रतिशत यानी 150 में से 90 अंक लानें होंगे।
ओबीसी एससी व एसटी के लिए 55 प्रतिशत यानी 150 में से 82.50 अंक लानें होंगे।
दिसंबर परीक्षा के लिए आधिकारिक कट-ऑफ अंक अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
क्यों आयोजित होती है सीटेट परीक्षा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का उद्देश्य प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करना है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित की जाती है, सीटेट परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसे ऑनलाइन मोड में वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है
उम्मीदवार पेपर 1 (शिक्षण कक्षा I-V के लिए) या पेपर 2 (कक्षा VI-VIII शिक्षण के लिए) या दोनों परीक्षाओं को दे सकता है।
