CBSE Class 12th Science Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए डेटशीट जारी कर दी है। साइंस स्ट्रीम के जो छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे cbse.gov.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सीबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम डेटशीट डाउनलोड व चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं साइंस डेटशीट 2023 जारी
Central Board of Secondary Education, CBSE date sheet for classes 12 आज जारी किया गया है। इसी के साथ ही उन छात्रों का इंतजार खत्म हो गया, जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से फॉर्म भरा था। सीबीएसई डेट शीट 2023 के अनुसार, 15 फरवरी, 2023 से सीबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा का आयोजन शुरू होगा।
सीबीएसई डेट शीट 2023: कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम की समय सारिणी पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर 12वीं साइंस स्ट्रीम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, अपनी परीक्षा तिथियां जांचें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 2023 डेट शीट में इन विवरण की करें जांच
सीबीएसई डेटशीट चेक करने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित विवरणों की जांच करें;
- विषय नाम
- विषय कोड
- सत्र
- परीक्षा तिथि और समय
- उम्मीदवारों के लिए निर्देश
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मार्किंग स्कीम के साथ सभी विषयों के लिए विषयवार सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर पहले ही जारी कर दिए थे। छात्र सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के आधिकारिक पोर्टल पर इन्हें देख सकते हैं।
