CBSE Class 12th Result 2024: मई में इस तारीख तक जारी होगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, जानें पासिंग मार्क्स

CBSE Class 12th Result 2024: सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

CBSE Class 12th Result 2024, CBSE 12th Result 2024 Kab Aayega Date: सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (CBSE Class 12th Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE Class 12th Result 2024

CBSE Class 12th Result 2024

CBSE Class 12th Result 2024: सीबीएसई एग्जाम की डेट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई थी। सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। चूंकि 12वीं बोर्ड परीक्षा भी खत्म होने वाली है, ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में सवाल है कि आखिर 12वीं के नतीजे कब तक जारी होंगे।

End of Feed