CBSE Class 12 Compartment: सीबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जल्द, जानें कहां से मिलेगी मार्कशीट?

CBSE Class 12 Compartment Result 2025 Date: सीबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाइ इन्हें सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर से देखा जा सकेगा, जानें रिजल्ट देखने का तरीका

CBSE Class 12th Compartment Result Date 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित कर सकता है। अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अपेक्षित तिथि, समय, डाउनलोड करने के निर्देश और अन्य विवरण देखें।

CBSE Class 12th Compartment Result 2025

(image - Istock)

जिन छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे रोल नंबर तैयार रखें, क्योंकि CBSE Class 12 Compartment Result 2025 Date कभी भी आ सकती है। एक बार जारी होने के बाद cbse.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे।

End of Feed