CBSE Class 12th Arts Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकत हैं। बीते साल के विपरीत इस साल परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाएगा।
सीबीएसई 12वीं आर्ट्स डेटशीट 2023
CBSE 12th Arts Date Sheet 2023: कब से शुरू होगी परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी। आर्ट्स की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल को समाप्त होंगी। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।How to download CBSE 12th Arts Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें सीबीएसई 12वीं आर्ट्स की डेट शीट
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर सीबीएसई 12वीं आर्ट्स डेट शीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सीबीएसई डेटशीट 2023 का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ में परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।
