CBSE Class 12 Result 2026: पिछले 5 साल में कब-कब आया सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम, जानें पास परसेंटेज

CBSE 12th result Last 5 Year Trend : एक बार जारी होने के बाद सीबीएसई इंटर का रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में चलिये बात करते हैं पिछले पांच सालों के रुझानों पर...

CBSE 12th Class Result 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 11 मई 2026 को CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है। बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन जिन उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी है, वे CBSE के रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। CBSE 12वीं कक्षा के रिजल्ट अन्य आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर भी उपलब्ध होंगे, जिनमें cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in शामिल हैं। छात्र बेसब्री से इंटर के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में चलिये नजर डालते हैं पिछले 5 सालों में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब-कब आया...

CBSE 12th result Last 5 year trend

CBSE 12th result Last 5 year trend

कहां जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट ?

बोर्ड मोबाइल ऐप्स - Digilocker और UMANG पर रिजल्ट का लिंक जारी करेगा। CBSE 12वीं का रिजल्ट लिंक SMS के ज़रिए भी उपलब्ध होगा। CBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पूरे देश और विदेश में 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एक ही पाली में - सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गई थी। पिछले रुझानों के अनुसार, CBSE रिजल्ट की घोषणा की तारीख और समय शेयर नहीं करेगा।

End of Feed