CBSE 12th Board Exam 2027: अंग्रेजी के बाद केमिस्ट्री बना सबसे लोकप्रिय, छात्रों में बढ़ा साइंस का बढ़ा रुझान

CBSE 12th Board Exam 2027 के लिए 19 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्टर किया है। इसमें अंग्रेजी के बाद केमिस्ट्री छात्रों का सबसे पसंदीदा विषय बना। बीते सालों में कॉमर्स की तुलना में साइंस की तरफ छात्रों का रुझान बढ़ा है।

CBSE 12th Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए लगभग 19 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अंग्रेजी के बाद केमिस्ट्री छात्रों की सबसे पसंदीदा सब्जेक्ट बनकर उभरी है। करीब 10.8 लाख छात्रों ने केमिस्ट्री विषय लिया है, जो कुल रजिस्टर छात्रों का लगभग 57 प्रतिशत है। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि कॉमर्स की तुलना में साइंस विषयों को चुनने वाले छात्रों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आइए विषयवार रुझान और वर्षों में आए बदलाव को समझें।

CBSE 12th Board Exam 2027

CBSE 12th Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

प्रमुख विषयों में छात्रों की हिस्सेदारी

केमिस्ट्री (Chemistryलगभग 10.8 लाख छात्रों (करीब 57%) ने यह विषय चुना है, जिससे यह अंग्रेजी के बाद सबसे लोकप्रिय विषय बना हुआ है।
फिजिक्स (Physics)करीब 10 लाख छात्रों (लगभग 52.6%) के साथ फिजिक्स दूसरे स्थान पर है।
मैथमेटिक्स (Mathematics)करीब 8.3 लाख छात्रों (लगभग 43.4%) ने मैथमेटिक्स विषय को अपनी पसंद बनाया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-इलाहबाद हाई कोर्ट ने UPPSC APO Prelims 2025 रिजल्ट किया रद्द

2019 से 2027 के बीच साइंस विषयों में बड़ी बढ़त

केमिस्ट्री में 70% उछाल - वर्ष 2019 से 2027 के बीच केमिस्ट्री चुनने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

फिजिक्स और मैथ्स में भी तेजी - केमिस्ट्री के साथ इस अवधि के दौरान फिजिक्स के छात्रों में लगभग 58 प्रतिशत और मैथमेटिक्स के छात्रों में करीब 55 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

कॉमर्स के मुकाबले साइंस - आंकड़े बताते हैं कि कॉमर्स की तुलना में साइंस विषयों की ओर छात्रों का झुकाव अधिक तेजी से बढ़ा नजर आया है।

अपनी रुचि के आधार पर चुने गए विषय

विषय चुनते समय केवल लोकप्रियता या संख्याओं के आधार पर निर्णय लेने के बजाय अपनी रुचि, विषय की समझ और आगे के करियर विकल्पों को प्राथमिकता दें।

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह है कि वह हर विषयों में नियमित अभ्यास शुरू कर दें। परीक्षा की तैयारी के दौरान अवधारणाओं को स्पष्टता करें और सैंपल पेपर्स पर भी ध्यान दें। इससे आपकी प्रिपरेशन और मजबूत होगी।

End Article
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर...

End of Feed