CBSE Board Compartment Exam Date Sheet 2024: इस दिन से सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा, एक क्लिक पर देखें डेटशीट

CBSE Class 10th 12th Compartment Exam Date Sheet 2024, CBSE Board Compartment Exam Date 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम की डेट चेक कर सकते हैं।ध्यान रहे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से है।

CBSE Class 10th 12th Compartment Exam Date Sheet 2024, CBSE Board Compartment Exam Date 2024: सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अहम (CBSE Class 10th Compartment Exam Date Sheet) सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर (CBSE 12th Compartment Exam Date Sheet) दिया है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th 12th Compartment Exam Date Sheet 2024, CBSE Board Compartment Exam Date 2024

CBSE Class 10th 12th Compartment Exam Date Sheet 2024: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट

CBSE 10th 12th Compartment Exam Date: कब होगी सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई को समाप्त होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1:30 तक होगी। छात्रों को परीक्षा से ठीक 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा। यहां देखें सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट

CBSE Class 10th Comapartment Exam Date Sheet 2024 Download

CBSE Class 10th Compartment Exam Date 2024Subject
15 जुलाई 2024सोशल साइंस
16 जुलाई 2024हिंदी कोर्स-ए, हिंदी कोर्स-बी
18 जुलाई 2024साइंस
19 जुलाई 2024मैथेमेटिक्स स्टैंडर्स, मैथेमेटिक्स बेसिक
20 जुलाई 2024इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लिट्रेचर)
22 जुलाई 2024उर्दू कोर्स - A, पंजाबी
CBSE Board Class 10th Compartment Date Sheet 2024: Download Here

CBSE Board Compartment Exam 2024: कौन दे सकता है परीक्षा

बता दें यदि किसी छात्र के किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स यानी 33 नंबर से कम हैं तो उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 10वीं में कुल 1,32,337 छात्र व 12वीं में 1,22,170 छात्रों को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है।

CBSE Class 12th Compartment Exam: पास होने के लिए इतने मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके पुन: संबंधित विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों को फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को किसी भी हाल में अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।

CBSE Class 10th Compartment Exam: यहां डाउनलोड करें ओरिजिनल मार्कशीट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के साथ दोबारा रिपोर्ट कार्ड यानी ओरिजिनल मार्कशीट जारी करता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूल से मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।

End of Feed