CBSE Board Admit Card 2025: नोट करें! फरवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने में अब महज गिनती के दिन (CBSE Class 10th Admit Card) बाकी हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CBSE Class 12th Admit Card) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। वहीं प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही 19 जनवरी, 2026 को जारी किए जा चुके हैं। बीते वर्ष यानी 2025 में एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी कयास लगाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड

CBSE Class 10th 12th Admit Card: कब होगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा

बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इसके लिए कुल 42 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें कक्षा 10वीं के कुल 24.12 लाख और 12वीं के लिए कुल 17.88 लाख छात्र छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं कुल 7800 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed