CBSE Class 10: स्कैन की गई आंसर बुकलेट डाउनलोड करने का आखिरी मौका, जानें री-इवैल्यूएशन के बारे में

सीबीएसई 10वीं के जो छात्र अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और आंसर बुकलेट देखना चाहते हैं। बोर्ड ने स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका (Scanned Answer Book) प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी।

सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10 के उन छात्रों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है, जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और आंसर बुकलेट देखना चाहते हैं। बोर्ड ने स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका (Scanned Answer Book) प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी अंतिम तिथि अब 9 अगस्त 2026 है। इसके बाद छात्र इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे। अगर कोई छात्र अपने अंकों का सत्यापन (Verification of Marks) या उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) कराना चाहता है, तो सबसे पहले उसे अपनी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका प्राप्त करनी होगी। इसके बिना आगे की प्रक्रिया में आवेदन नहीं किया जा सकेगा।

CBSE Re evaluation

प्रति विषय 300 रुपये देकर मिलेगी Answer Booklet

End of Feed