CBSE Class 10 Exam 2023: Central Board of Secondary Education, CBSE class 10 English Exam ओवर हो गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्या लिया था, वे अब यहां से रिव्यू कॉपी चेक कर सकते हैं। बता दें, आज अंग्रेजी पेपर का आयोजन 10:30 से 1:30 बजे के बीच किया गया था, अब अगला पेपर 4 मार्च को साइंस विषय का होगा।
सीबीएसई 10वीं का इंग्लिश पेपर?
छात्रों से की गई बात चीत के आधार पर औसतन जवाब में कहा गया कि पेपर मध्यम लेवल का था, 10 में से 2 लोगों ने ही पेपर को आसान व इतने ही लोगों ने पेपर को कठिन बताया जबकि आधे से ज्यादा लोगों से की गई बातचीत के आधार पर पता चला कि CBSE Class 10 English Paper मॉडरेट से डिफिकल्ट था।
पहले सेट में थे कठिन सवाल
प्रश्न पत्र के रीडिंग सेक्शन में सामान्य पैसेज पूछे गए थे। हालांकि कुछ शिक्षकों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि पेपर में कुछ प्रश्न कठिन थे। ग्रामर के बारे में बात करते हुए, छात्रों ने बोला कि सेट संख्या 2 और सेट संख्या 3 में ग्रामर काफी आसान था। हालांकि, पहले सेट में अधिक कठिन प्रश्न थे जो कुछ छात्रों को भ्रमित करने वाले लगे।
छात्रों से बातचीत करने पर पता चला कि पूरे सेट में लिटरेचर सेक्शन की कठिनाई समान थी। सब्जेक्टिव प्रश्नों पर छात्रों ने बताया कि प्रश्न आसान थे। केवल दो आरटीसी में उच्च स्तरीय सोच वाले प्रश्न थे, लेकिन कुल मिलाकर सवाल आसान थे।
हम सभी जानते हैं कि इंग्लिश सबसे मुख्य विषयों में से है, इसलिए, सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10 के छात्रों के लिए आज का पेपर बहुत महत्वपूर्ण था और इसमें भी अच्छे नंबरों को कवर किया जा सकता है, ऐसे में छात्रों ने कहा कि रेगुलर विषय को पढ़ने वाले छात्रों ने 70 से 80 प्रतिशत तक का पेपर जरूर पूरा किया होगा।
यहां दिया गया वीडिया आधिकारिक नहीं है, लेकिन पेपर रिव्यू, एनालिसिस और संबंधित अन्य जानकारी को देखा जा सकता है।
