CBSE मामले पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, चेयरमैन और सचिव को हटाया गया

CBSE OSM Controversy: मोदी सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) पर सख्ती दिखाई है। यह फैसला CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम पर बढ़ती जांच-पड़ताल के बीच आया है।

CBSE OSM Controversy: मोदी सरकार ने CBSE के चेयरमैन (राहुल सिंह) और सेक्रेटरी (हिमांशु गुप्ता) को उनके पद से हटाकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) पर सख्ती दिखाई है। यह फैसला CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम पर बढ़ती जांच-पड़ताल के बीच आया है। कैबिनेट सेक्रेटेरिएट ने आज 2 जून को CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) के लिए सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक-सदस्यीय समिति बनाई है। समिति से कहा गया है कि वह एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) को सौंपे। इस समिति की अध्यक्षता कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान करेंगी।

CBSE

आधिकारिक पत्र के अनुसार, पैनल को जरूरत पड़ने पर दूसरे विभागों के अधिकारियों से मदद लेने की अनुमति दी गई है। कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन समिति को सेक्रेटेरियल सहायता देगा।

End of Feed