एजुकेशन

CBSE को मिला नया मुखिया, लोखंडे प्रशांत बने चेयरमैन, वरुण भारद्वाज को दी गई सचिव की जिम्मेदारी

सीबीएसई के नए चेयरमैन के रूप में लोखंडे प्रशांत और वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया है। बता दें, कुछ देर पहले ही CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ था और चेयरमैन और सचिव का तबादला किया गया था।

Image

सीबीएसई के नए चेयरमैन के रूप में लोखंडे प्रशांत और वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया है।

CBSE Class 12th OSM/Revaluation Controversy: CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को नया चेयरपर्सन मिल गया है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने मंगलवार को जारी आदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत सिताराम लोखंडे को CBSE का नया चेयरपर्सन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है, जबकि वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया है। जानें दोनों के बारे में, किस बैच के हैं अधिकारी

CBSE

CBSE

कौन हैं लोखंडे प्रशांत (Who is Lokhande Prashant)

लोखंडे प्रशांत का पूरा नाम 'प्रशांत सिताराम लोखंडे' (IAS, AGMUT कैडर, 2001 बैच) है, वर्तमान में ये गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने राहुल सिंह (IAS, बिहार कैडर, 1996 बैच) की जगह ली है, जो अब कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्तियां कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई हैं।

कौन हैं (Who is Varun Bhardwaj)

वरुण भारद्वाज (IInFS) 2008 के अधिकारी हैं, अब ये CBSE के नए सचिव के रूप में जिम्‍मेदारी निभाएंगे। वह अभी शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर CBSE भेजा जा रहा है। इन्होंने हिमांशु गुप्ता की जगह ली है, जिन्हें इस साल CBSE में मचे 'OSM विवाद' के बीच, प्रशासनिक कारणों से उनके मूल कैडर-केंद्रीय गृह मंत्रालय-में 'समय से पहले वापस भेजने' (premature repatriation) की मंजूरी दे दी गई थी।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा मंजूर यह आदेश आज 2 जून 2026 को जारी किया गया। इसके साथ ही CBSE के शीर्ष नेतृत्व में औपचारिक रूप से बदलाव हो गया है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और लाखों विद्यार्थियों की नजर अब नए चेयरपर्सन प्रशांत लोखंडे पर होगी, जिनके नेतृत्व में बोर्ड आने वाले समय में अपनी नीतियों और सुधार प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article