CBSE 10th 12th Result 2024 Date: इस तारीख तक जारी होगा सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 22, 2024, 05:23 PM IST

CBSE Class 10th 12th Result Kab Ayega : सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 13 मार्च तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी।

CBSE Class 10th 12th Result 2024 Date: सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे चुके लाखों स्टूडेंट्स को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट (CBSE 10th 12th Result 2024) मई में जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको CBSE10 या CBSE12 स्पेस Roll No स्पेस School No स्पेस Center No टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा।

CBSE 10th 12th Result 2024

CBSE 10th 12th Result 2024

CBSE 10th 12th Result 2024: सीबीएसई पासिंग मार्क्स

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 13 मार्च तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। इस साल सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए लगभग 39 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

End of Feed