CBSE Board Exam 2027: छात्रों का बढ़ा इंतजार, 10वीं-12वीं की डेटशीट में क्यों हो रही है देरी? जानें कब तक आ सकती है टाइम टेबल

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई द्वारा 2027 में आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का बेसब्री से इंतजार जारी है। लेकिन अब सवाल यह है कि डेटशीट जारी होने में इतना समय क्यों लग रहा है।

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। आमतौर पर परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा को लेकर बोर्ड द्वारा समय रहते तैयारियां पूरी कर ली जाती हैं, लेकिन इस बार टाइम टेबल जारी होने में थोड़ा समय लग रहा है। छात्र लगातार आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा तिथियों की जानकारी के लिए नजर बनाए हुए हैं। आमतौर पर बोर्ड द्वारा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक डेटशीट जारी कर दी जाती थी। लेकिन अभी तक टाइम टेबल न आने से संभावना जताई जा रही है कि इस साल परीक्षा का शेड्यूल बोर्ड द्वारा नवंबर में दिवाली के बाद जारी किया जा सकता है।

CBSE Board Exam 2027

CBSE Board Exam 2027 (Photo- AI/Newsroom Verified)

End of Feed