CBSE Class 10th and 12th Exam 2027 Date Sheet OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने साल 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। डेटशीट सामने आने के बाद अब छात्र अपने विषयों के हिसाब से परीक्षा की तैयारी का प्लान बना सकते हैं। CBSE के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 में शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से करीब 101 दिन पहले ही पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
CBSE ने जारी की कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
10वीं और 12वीं में कितने विषयों की होगी परीक्षा?
इस बार कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए कुल 83 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 12वीं में 121 विषय शामिल किए गए हैं। बोर्ड ने स्कूलों की ओर से जमा कराई गई LOC (List of Candidates) की जानकारी के आधार पर डेटशीट तैयार की है। CBSE ने बताया कि LOC प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों के चुने हुए विषयों का पूरा ब्योरा मिल गया था। इसी के आधार पर परीक्षा की तारीखें तय की गई हैं, ताकि विषयों के पेपर के बीच उचित अंतर रखा जा सके।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद
CBSE बोर्ड 2027 की डेट शीट जारी
विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए?
डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपने सभी विषयों की परीक्षा तारीख नोट कर लेनी चाहिए। जिन विषयों के बीच कम अंतर है, उनकी तैयारी पहले से पूरी करने की कोशिश करें। इसके अलावा पुराने प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर की मदद से नियमित अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा।
विद्यार्थी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विषयवार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है CBSE का नया एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर, जहां पढ़ाई का मिलेगा अनोखा अनुभव
