CBSE Admit Card 2025: जारी होने जा रहा सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड, cbse.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE 10th 12th Admit Card 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। सीबीएसई एग्जाम 2025 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE Admit Card 2025

CBSE Admit Card 2025

CBSE 10th 12th Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक होगी। ध्यान रहे कि सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

End of Feed